इकाना स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला छह नवंबर 2018 कोें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोला। उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 111 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने विंडीज पर 71 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2023 में विश्वकप के लीग मुकाबले में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 101 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन की कप्तानी पारी पारी खेली। इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 100 रन से मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि आईपीएल में रोहित शर्मा अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम 15 जून की शाम तक लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम भी इसी दिन शहर में पहुंचने की संभावना है। दोनों टीमों के खिलाड़ी 16 जून की शाम को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 17 को फ्लड लाइट की रोशनी में मुकाबला खेला जाएगा। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि हमारी ओर से इकाना स्टेडियम में होने वाले वनडे मुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जून माह में गर्मी को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेडियम परिसर में आने वाले दर्शकों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें गर्मी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही टिकटों की दर को कम रखा गया है। जनरल स्टैंड की टिकट दर 599 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि प्रीमियम श्रेणी के टिकट अधिकतम 25000 रुपये तक उपलब्ध होंगे।