फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर से देखा गया चांद, सात जून को बकरीद मनाए जाने का एलान

Wed, 28 May 2025 07:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bakrid 2025: लखनऊ सहित पूरे भारत में बकरीद सात जून को मनाई जाएगी। इसका आधिकारिक एलान आज चांद देखने के बाद किया गया। 
विज्ञापन
ऐशबाग ईदगाह में देखा गया चांद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सहित पूरे भारत में बकरीद सात जून को मनाई जाएगी। बुधवार को लखनऊ के ऐशबाग स्थिति ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर से चांद देखने के बाद इसकी घोषणा की गई। मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि सात जून को बकरीद मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


क्या है बकरीद का त्योहार? 
ईद उल-अजहा, जिसे आम बोलचाल में बकरीद कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल ईद-उल-फितर के बाद मनाया जाता है। इस्लामिक पंचांग के अनुसार यह पर्व जुल हिज्जा माह की 10वीं तारीख को आता है, जो हिजरी कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। यह महीना हज यात्रा के लिए भी प्रसिद्ध है, और इसीलिए बकरीद को हज के समापन पर विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान हज़रत इब्राहीम की उस निष्ठा और बलिदान को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने पुत्र की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें