फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ:चारबाग रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का बोझ होगा कम, शहर के इन पांच स्टेशनों से भी चलेंगी ट्रेनें, ये है प्लान

Sun, 08 Dec 2024 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Charbagh Railway Station: लखनऊ के बाहर क्षेत्रों में स्थित पांच रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है। भविष्य में गाड़ियों का ठहराव और संचालन इन स्टेशनों पर होगा ताकि चारबाग का लोड कम किया जा सके। 
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग, लखनऊ जंक्शन पर ट्रेनों व यात्रियों का लोड शहर के पांच छोटे स्टेशन घटाएंगे। इन स्टेशनों पर चारबाग व लखनऊ जंक्शन जाने वाली ट्रेनों को भेजा जाएगा। ट्रेनों के स्टॉपेज भी बढ़ेंगे। यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


चारबाग में प्रतिदिन 257 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही रहती है। इन ट्रेनों से करीब सवा लाख यात्री सफर करते हैं। लखनऊ जंक्शन पर भी यात्रियों का काफी दबाव है। ऐसे में चारबाग पर ट्रेनों व यात्रियों का लोड घटाने के लिए ऑपरेटिंग विभाग की ओर से योजना तैयार की गई है। इसके तहत मल्हौर, आलमनगर, मानकनगर, ट्रांसपोर्टनगर एवं उतरेटिया को डायरेक्शनल स्टेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। यानी दिशा के हिसाब से ट्रेनों का बंटवारा हो जाएगा।

आसान शब्दों में समझें क्या है डायरेक्शनल स्टेशन
दरअसल, आलमनगर से बरेली के रास्ते मुरादाबाद रूट की ट्रेनों को, मानकनगर से कानपुर के रास्ते दिल्ली रूट की ट्रेनों को, मल्हौर व उतरेटिया से वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या एवं गोरखपुर रूट की ट्रेनों को चलाने की योजना पर काम हो रहा है। यानी एक दिशा के रूट पर जाने वाली ट्रेनों को एक स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ेंगे स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

पांचों स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए जाएंगे। चारबाग व जंक्शन तक ही आने वाली ट्रेनों को इन स्टेशनों से चलाया जा सकता है। साथ ही यहां लंबी दूरी की ट्रेनों को स्टॉपेज दिए जाएंगे, जिससे यात्री चारबाग, जंक्शन नहीं जाएंगे। इन स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, वाटर वेंडिंग मशीनें, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें