फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: क्रूरता की इंतहा, घर में शराब पिलाने से किया मना तो युवक को छत से फेंका, तीन गिरफ्तार

Sun, 26 May 2024 01:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

लखनऊ में हुई एक घटना क्रूरता को दिखाने वाली रही। एक युवक को सिर्फ इसलिए नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने शराब पीने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
लखनऊ में क्रूरता की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदेयगंज के रूपपुर खदरा में एक युवक को मोहल्ले के कुछ दबंगों ने घर की छत से नीचे फेंक दिया। नीचे खड़े आरोपियों ने फिर युवक को बेरहमी से पीटा। घटना में युवक को गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


रघुवंशी बिल्डिंग के पास रंजीत यादव अकेले रहते हैं। घर में ही परचून की दुकान थी। उनके मुताबिक मोहल्ले के निक्की, साकेत, अमित और गौतम अक्सर दुकान के बाहर खड़े होकर शराब पीते थे। परेशान होकर माहभर पहले दुकान बंद कर दी। आरोपी घर में बैठकर शराब पीने का दबाव डालने लगे तो उन्होंने मना कर दिया।

आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे सभी आरोपी घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दरवाजा खोलने के लिए कहा। रंजीत ने छत से चढ़कर देखा तो आरोपी नशे में थे। डर के चलते रंजीत ने दरवाजा नहीं खोला। एक आरोपी युवक उनकी छत पर चढ़ आया और मारपीट करते हुए रंजीत को छत से नीचे फेंक दिया। नीचे खड़े आरोपी उनको पीटने लगे।रंजीत ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया। रंजीत ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रंजीत के साथ हुई घटना उनके घर के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। 42 सेकंड के वीडियो में आरोपी पहले छत पर मारपीट करते और फिर रंजीत को छत से नीचे फेंकते दिख। नीचे खड़े आरोपी रंजीत को लात से मारते नजर आए। इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट जैसे मामूली धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें