फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : डीएल बनवाने की तारीख अब 15 जून के बाद मिलेगी 

Thu, 13 May 2021 09:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीएल बनवाने वालों को अभी और इंतजार करना होगा। परिवहन विभाग ने कोरोना कफ्यू को देखते हुए इस बार 17 से 29 मई तक सभी तरह के डीएल आवेदकों को मिले टाइम स्लाट को आगामी दिनों तक के लिए रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन
dl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोराना महामारी के बीच ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने वालों को अभी और इंतजार करना होगा। परिवहन विभाग ने कोरोना कफ्यू को देखते हुए इस बार 17 से 29 मई तक सभी तरह के डीएल आवेदकों को मिले टाइम स्लाट को आगामी दिनों तक के लिए रद्द कर दिया है। ऐसे में अब डीएल आवेदकों को नया टाइम स्लाट 15 जून के बाद से दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना काल के बाद सबसे पहले 23 अप्रैल से 1 मई तक के डीएल बनवाने के टाइम स्लाट को यह कहते हुए रद्द किया गया था कि 15 मई के बाद नया टाइम स्लाट दिया जाएगा। पर कोरोना के चलते टाइम स्लाट रिशडयूल नहीं हो सका। फिर दूसरी बार 3 मई से 15 मई डीए आवेदकों का टाइम स्लाट रद्द करते हुए 1 जून नया टाइम स्लाट देने पर फैसला किया है। 

इसके बाद भी कोरोना कफ्यू को देखते हुए तीसरी बार फिर 17 से 29 मई तक टाइम स्लाट को रद्द करना पड़ा। ऐसे में अब परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि प्रदेश भर में डीएल संबंधी सभी आवेदनों पर 23 अप्रैल से 29 तक के सभी टाइम स्लाट को रद्द करते हुए 15 जून के बाद आवेदकों को नया टाइम स्लाट की सूचना मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें