शहर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा कि टी-20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त कमबैक किया है। टीम में चैंपियन बनने की पूरी काबिलियत है। संजू सैमसन नए विजेता बनकर उभरे हैं। जहां तक टीम कंबीनेशन का सवाल है तो मेरे विचार से फाइनल में अंतिम एकादश में छेड़छाड़ करना सही नहीं होगा। इसके बावजूद अगर कोई परिवर्तन होता है तो कुलदीप यादव को एक स्पिनर की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। अभिषेक शर्मा भले ही पूरे विश्वकप में अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं, लेकिन टी-20 फार्मेट में बीता रिकॉर्ड उसे अंतिम एकादश में खेलने का दावेदार बनता है। हो सकता है कि फाइनल में यह विस्फोटक बल्लेबाज चल निकले और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाए।