फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डेढ़ घंटे की बारिश में तालाब जैसी बनी प्रदेश की राजधानी, कई इलाके पानी में डूबे, सड़कें बनी नदी

Thu, 01 Aug 2024 07:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rain in Lucknow: बुधवार को लखनऊ में करीब डेढ़ घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से शहर के अंदर की कई सड़के नदी जैसे दिखने लगीं। नगर निगम और विधानसभा में भी पानी भर गया। 
 
विज्ञापन
नदी जैसी दिखी हाईकोर्ट के सामने की सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बुधवार की दोपहर 12:30 से दो बजे तक डेढ़ घंटे की तेज बारिश से शहर तालाब में तब्दील हो गया। खुद नगर निगम मुख्यालय जलमग्न हो गया। सैकड़ों फाइलें भीगने से खराब हो गईं। अफसरों और फरियादियों को पैंट ऊपर कर पानी से होकर जाना पड़ा। बिजली कंट्रोल पैनल, जेनरेटर रूम और लिफ्ट में पानी भरने से बिजली कटानी पड़ी, ताकि करंट न फैले।

विज्ञापन


ऐसे में जलभराव को लेकर नगर निगम के सारे दावे फेल हो गए। जलभराव को रोकने की तैयारी पानी में बह गई। वह न खुद जलभराव से बच पाया और न ही शहर को बचा पाया। बारिश के चलते शहर भर में 20 से अधिक पेड़ गिरे। कई जगह सड़कें धंस गईं। सड़कों पर कई फीट पानी भरने से गाड़ियां डूब गईं। नगर निगम के कंट्रोल रूम में जलभराव की 100 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। विधानसभा परिसर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास और बालाकदर रोड स्थित महापौर सुषमा खर्कवाल के सरकारी कैंप कार्यालय में भी पानी भरा। बालागंज के हरी नगर सहित शहर के कई इलाकों के कई हजारं घरों के अंदर पानी भरा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की शायद ही ऐसी कोई कालोनी और ऑफिस रहा हो जहां पर पानी न भरा हो कुल मिलाकर इस मौसम की पहली तेज बारिश से शहर में भीषण जलभराव हुआ। शहर के प्रमुख बाजार हजरतगंज, प्रमुख कालोनी गोमती नगर में सडक़ें लबालब रहीं। यहां पर घर दुकान और शोरूम तक पानी भर। बारिश के चलते आफिस, सड़क और कालोनियोंं घर के बाहर खड़ी गााड़ियां भी आधी डूब गईं।

नदी बन गई अम्बेडकर उद्यान के पास की सड़क
गोमती नगर में ताज होटल केपास अम्बेडकर उद्यान के पास वाली सडक़ जलभराव होने से नदी बन गई। करीब तीन फिट पानी सडक़ पर भर गया। इससे गाडिय़ां फंस गईं। लोगाों का आनाजाना मुश्किल हैं। वहीं कुछ लड़कों का झुंड बारिश के पानी में मस्ती करता रहा साथ निकलने वालों पर पानी उडेलकर परेशान भी करता रहा। जिससे कई गाड़ी वाले उनकी इस बेजा हरकत के चलते पानी में गाड़ी सहित गिर भी गए।

विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड रूम में हो रही भी बरसात

lucknow - फोटो : amar ujala
सौ साल से अधिक पुरानी नगर निगम की दूसरी मंजिल पर रिकॉर्ड रूम है। बिल्डिंग की छत जर्जर है। जिसके कारण रिकार्ड रूम उस कमरे में जहां पर कर्मचारी बैठते हैं वहां पर उसी तरह बारिश हो रही थी जैसे बाहर हो रही थी। इससे यहां पर रखें रजिस्टर और रिकार्ड की नकल के कागजात भीग गए। कर्मचारी भी भीग गए। यह तो गनीमत रही कि जहां पर सारा रिकार्ड रखा हैं वहा पर पानी नहीं टपका। कर्मचारियोंं ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मरम्मत हुई थी। इस कारण सिर्फ पीछे की खिड़कियों से ही बौछार से पानी आया। जिससे करीब 30 रजिस्टर भीगे हैं। यदि छत से पानी आता तो 50 साल पुराना रिकार्ड भी बर्बाद हो जाता।



पानी भरने से सड़क गंदगी आफिस में भरी, हुई धुलाई
नगर निगम मुख्यालय के अंदर पानी भरने से सड़क और नालियों की गंदगी भी कमरों में भर गई। ऐसे में आधे से ज्यादा कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए। कार्यालय के अंदर से पानी निकालने के लिए टुल्लू का सहारा लिया गया। बारिश बंद होने पर नगर निगम कर्मचारियों ने धुलाई कर सफाई की।

खूब वायरल हुआ नगर निगम में पानी भरने का वीडियो
नगर निगम मुख्यालय में पानी भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। यह कटक्ष भी हुए कि जब नगर निगम मुख्यालय का यह हाल है तो शहर रामभरोसे है। नाला सफाई की पोल खुल गई है। खासबात यह भी है कि यह वीडियो भी नगर निगम की ही एक महिला कर्मचारी ने बनाकर एक व्हाटसएप ग्रुप पर डाला। जो खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

यहां भी भरा पानी

नगर निगम की इमारत के बाहर का दृश्य। - फोटो : amar ujala
गोमती नगर विपुल खंड, नवल किशोर रोड, विक्रमाादित्य मार्ग, पार्क रोड, आशियाना, जानकीपुरम, इंदिरा नगर, फैजुल्लागंज, कुंडरी रकाबगंज, हजरतगंज, रामराम बैंक चौराहा, सेक्टर के अलीगंज, कपूरथला, महानगर मंदिर मार्ग, चाइनाबाजार रोड, भूतनाथ बाजार, खजाना मार्केट, आशियाना पावर हाउस चौराहा, मोतीझील ऐशबाग, त्रिवेणी नगर, आलमबाग, गीतापल्ली, गोमती नगर जनेश्वर मिश्र पाक केपास, मवैया, केकेसी छत्ता पुल चारबाग, मौलवीगंज, नया हाईकोर्ट केसामने, इस्माइलगंज, पटेल नगर, इंदिरा नगर सेक्टर डी आदि।

तेज बारिश से भरा पानी मगर आधे घंटे में निकल गया--नगर आयुक्त
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि तेज बारिश के चलते जलभराव हुआ लेकिन बारिश बंद होने के आधे घंटे बाद ज्यादातर जगहों से पानी निकल गया। जैसे ही बारिश शुरू हुई शहर सभी अफसरों को फील्ड में भेजा गया। खुद भी निकला। सभी बैरल चेक कराए गए। जिन इलाकों में पानी जमा था वहां पर पंप भी लगाए गए। नगर निगम मुख्यालय में पानी भरने की समस्या डीआरएम ऑफिस की ओर जल निकासी बाधित होने से हुई है। बिल्डिंग भी पुरानी है। इस कारण ही नया मुख्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें