खेत से 300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
शुकवार सुबह 11 बजे खेत से करीब 300 मीटर दूर आमवां जंगल की झाड़ियों में राजेंद्र का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र का मोबाइल फोन, चप्पल और गमछा गायब था। उनकी जेब से केवल पर्स मिला, जिसमें 50 रुपये और कुछ दस्तावेज थे।
कहीं और हत्या कर शव को लाकर फेंका गया
राजेंद्र के घरवालों का मानना है कि उनकी हत्या कहीं और की गई है और शव को घसीटकर जंगल की झाड़ियों में फेंका गया है। उन्होंने पीठ पर खरोंच के निशान और घटनास्थल पर शव को घसीटे जाने के निशान मिलने का भी उल्लेख किया है। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर हत्या की गई हो।
हालांकि, एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया है कि राजेंद्र के शरीर पर फिलहाल कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
दो वर्ष पहले हुई थी शादी
राजेंद्र कुमार की शादी दो वर्ष पहले मलिहाबाद के सरैया बसेला गांव निवासी मंजू से हुई थी। उनके एक वर्ष का बेटा रियांश है। इस दुखद घटना की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। परिवार में छोटा भाई संपत और बहनें सुभाषिनी और रोशनी भी हैं।