फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: धूमधाम से मनाया गया संत सिरोमणि अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी का 141वां जन्मोत्सव, भंडारे का आयोजन

Mon, 13 Apr 2026 09:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हिन्द सिंध के संत कंवर राम साहिब जी का आज 141वां जन्मदिवस है जिसे पूरा सिंधी समाज बड़े धूमधाम से मनाता है। इस अवसर पर लखनऊ में भंडारे और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
धूमधाम से मना जन्मोत्सव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिन्द सिंध के संत कंवर राम साहिब जी का आज 141वां जन्मदिवस है जिसे पूरा सिंधी समाज बड़े धूमधाम से मनाता है। इस अवसर पर आज गुरु माता दयाली देवी सेवा मण्डल व सखी बाबा युवा मंडल के सोजन्य से संत कंवर राम चौराहा, आलमबाग में पूरे दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे 40 रक्तदाताओ ने अपना रक्तदान किया। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह 10.00 शिव शांति संत आसुदाराम आश्रम के पीठाधीश्वर साईं मोहन लाल साहिब व साईं हरीश लाल साहिब जी के कर कमलों द्वारा भंडारा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर साईं मोहन लाल साहिब जी ने संत कंवर राम साहिब जी के किये गए सेवा, सत्संग, परोपकार पर प्रकाश डाला।

संस्था के मुख्य कार्यकर्ता प्रीतम वलेचा ने जानकारी दी कि ये भंडारा विगत 20 वर्षो से संत कंवर राम साहिब जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे लगाया जाता है जिसमें पूरा सिंधी समाज बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करता है। भंडारा पूरे दिन सुबह 10.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक चलाया जाता है जिसमे लगभग 10000 लोग भंडारा प्रसाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर कई समाज सेवक, प्रशासनिक लोग, समाज के गणमान्य वयक्ति उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से आनंद द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष, बीजेपी, मुकेश शर्मा, विधायक, सुरेश चंद तिवारी, पूर्व विधायक हरशरण लाल गुप्ता, अध्यक्ष आपरेटिव बैंक पियूष दीवान, सभाषद,  नानक चंद लखमानी, पूर्व राज्य मंत्री, सिन्धु सभा अध्यक्ष अशोक मोतियानी, वरिष्ठ समाज सेवक, हरीश मलानी, सतेंद्र भावनानी, सतीश अठवानी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस पुनीत सेवा कार्य को संस्था के सदस्य विनय मलानी, हंसराज मनवानी, संतोष कुकरेजा, श्याम केशवाणी, भीषण दौलतानी, अजीत जोगी, अनूप चेनानी, भरत चेनानी, कन्हैया लाल, दयाल दास आदि सदस्य सेवा कार्यों को सुचारु रूप से चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें