फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कल दस पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक, लोक भवन में होगा सम्मान समारोह

Wed, 30 Sep 2026 08:37 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के 10 पुलिसकर्मियों को साहसिक और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन
दस पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 10 पुलिसकर्मियों को साहसिक और उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह बृहस्पतिवार को लोक भवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरता पदक पाने वालों में बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, राहुल कुमार और घनश्याम यादव, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद कमिश्नरेट के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी शामिल हैं। मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रतिमाह एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें