फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: टेकऑफ से पहले विमान के कॉकपिट में आई तकनीकी खराबी, रनवे से लौटाया गया, फ्लाइट कैंसिल होने पर हंगामा

Sun, 13 Jul 2025 08:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से हैदराबाद जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के कॉकपिट में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान को रनवे से वापस भेज दिया गया। वहीं, कुछ देर बार फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से रविवार सुबह हैदराबाद के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में टेकऑफ से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण विमान को रनवे से लौटाया गया। जांच के बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। इस पर फ्लाइट में सवार 150 यात्रियों ने हंगामा किया। सूत्र बताते हैं कि कॉकपिट में कुछ खराबी आ गई थी।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार विमान आईएक्स-2816 की सुबह 8:40 बजे बोर्डिंग हो चुकी थी और यात्री भी बैठ चुके थे। विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। अचानक पायलट को कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। उसने तत्काल एटीसी को सूचना दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम ने प्रयास किया, लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। आखिरकार उड़ान को रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी यात्रियों को हुई तो वे हंगामा करने लगे। इनमें से कुछ को होटल में ठहराया गया है। एयरलाइंस ने इन्हें दूसरे विमान से भेजने का आश्वासन दिया है। कुछ यात्रियों को रिफंड कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - छांगुर पर नया खुलासा: 40 देशों में पैठ... 20 हजार शागिर्द बताता था बाबा; कलमा पढ़ाने के साथ करता था ये काम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईएसआई से नजदीकी बढ़ाने काठमांडू गया था छांगुर, अवैध धर्मांतरण से इतर थी एक और बेहद खौफनाक साजिश


लगातार रद्द हो रहीं उड़ानें
एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-लखनऊ की फ्लाइट आईएक्स-1219 पिछले हफ्ते तीन दिन निरस्त हुई। यह रोजाना रात 11:50 बजे लखनऊ पहुंचती है। लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट आईएक्स-1235 भी लगातार रद्द हो रही है, जो रात 12:20 बजे अमौसी से उड़ान भरती है। एअर इंडिया की दिल्ली से आने वाली दो नियमित उड़ानें एआई-2460 और एआई-2461 भी लंबे समय से रद्द हैं। लखनऊ-दुबई रूट की उड़ानें आईएक्स-193 और आईएक्स-194 भी कई बार निरस्त हो चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें