फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सिटी स्पोर्ट्स : सनराइज क्लब टेथ्रो को हराकर बना फुटबॉल चैंपियन

विज्ञापन
ला-मार्टीनियर ग्राउंड में सेवन-ए-साइड फुटबॉल मैच जीतने वाली सनराइज की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखनऊ। सनराइज क्लब ने टेथ्रो क्लब को 2-1 से हराते हुए ओमेक्स मेट्रो सिटी सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए खिताबी मुकाबले में विजेता टीम से विनोद और राहुल ने एक-एक गोल ठोके, जबकि पराजित टीम से हिमांशु एकमात्र गोल करने में सफल रहे। इससे पहले टेथ्रो ने ब्रायन इलेवन को 2-1 और सनराइज ने एक्सीलिया अकादमी को 3-1 से हराते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। प्रदर्शन के आधार पर विकास कार्की को बेस्ट मिडफील्डर, रोहन को डिफेंडर, विनोद को स्ट्राइकर और वर्धन को गोलकीपर का खिताब मिला, जबकि योग्य को प्रॉमिसिंग प्लेयर और भोजराज को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि पंकज भदौरिया ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

...इधर लखनऊ को हरा वाराणसी चैंपियन
लखनऊ। वाराणसी ने लखनऊ को आठ रन से हराते हुए स्टेट मीडिया कप अपने नाम कर लिया। वाराणसी के 124 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 116 रन बना सकी। स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए फाइनल मेें वाराणसी ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 124 रन बनाए। आशुतोष ने 55 और अनिल कुशवाहा ने 23 रन बनाए। रोहित सिंह और राजीव आनंद ने दो-दो विकेट लिए। जवाब मेें लखनऊ की टीम 19.3 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई। राजीव बाजपेई ने 46 और अभिनव शुक्ला ने 18 रन का योगदान दिया। प्रशांत ने 22 रन देकर छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर रोहित सिंह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, आशुतोष बल्लेबाज, शरददीप विकेटकीपर और प्रशांत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किए गए। समापन पर आईएएस राजेश कुमार पांडेय व खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें