फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कार चला रही शिक्षिका ने बच्चे को रौंदा, नाराज भीड़ ने महिला को घेरा; पुलिस ने किसी तरह छुड़ाया

Fri, 13 Mar 2026 10:34 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के अमिलिहा खेड़ा गांव में तेज रफ्तार कार चला रही शिक्षिका ने सात वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने महिला को घेर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज में क्षेत्र के अमिलिहा खेड़ा गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार में कार चला रही शिक्षिका तेलीबाग निवासी रेनू ने सात वर्ष के अर्जुन को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम को ग्रामीण मासूम सीएचसी लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने शिक्षिका को घेर लिया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने शिक्षिका को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया।

विज्ञापन


अमिलिहा खेड़ा गांव निवासी मजदूर पिंकुल रावत का बेटा अर्जुन शुक्रवार शाम सड़क पार कर पास में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद लेने जा रहा था। इसी दौरान मौरावां की ओर से तेज रफ्तार में कार लेकर आ रहीं रेनू ने उसे रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अर्जुन उसमें फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया।

उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने कार के नीचे फंसे अर्जुन को किसी तरह निकाला। इससे पहले कि रेनू वहां से निकल पातीं लोगों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीण शोर मचाने लगे। इसी बीच पिंकुल और उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए।

पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

भीड़ को देखकर रेनू घबरा गईं। वह रोने लगीं, लेकिन लोग हंगामा करते रहे। घटना की सूचना पर मोहनलालगंज थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने रेनू को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण विरोध करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। फिर रेनू को थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी का कहना है कि पिंकुल की तहरीर पर एफआई दर्ज की गई है। अर्जुन के परिवार में मां कमलेश, एक भाई और बहन भी है।

महिला ने खुद को कार के अंदर कर लिया बंद

भीड़ का गुस्सा देखकर रेनू को खुद को कार के भीतर बंद कर लिया। लोग शीशा पीटते रहे, लेकिन रेनू ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने हादसे की जानकारी परिवार व परिचितों को दी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। रेनू के परिजन भी मौके पर पहुंचे। रात में थाने पर जमावड़ा लगा रहा। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें