फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पार्क में सुतली बम बनाते समय विस्फोट, युवक का पैर फटा, दोस्त के साथ बना रहा था बम

Thu, 06 Jun 2024 07:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में दो युवक एक पार्क में सुतली बम बना रहे थे। इस दौरान विस्फोट हो जाने से एक का पैर फट गया। वहीं, धमाके से दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के इन्दिरानगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक पार्क में बैठ कर सुतली बम बनाते वक्त विस्फोट हो गया। धमाके में एक युवक का पैर फट गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से उसका साथी भाग निकला।

विज्ञापन


इंदिरानगर के तकरोही इलाके में पूड़ी विक्रेता दिव्यांश रहते है। बृहस्पतिवार दोपहर वो अपने एक साथी संग बाइक से सेक्टर 9 स्थित वैशाली पार्क पार्क पहुंचा। बताया जाता है कि दोनों दोस्त पार्क में कुर्सी पर बैठकर सुतली बम बनाने लगे। इसी दौरान सुतली बम में विस्फोट हो गया।

ये भी पढ़ें - यूपी: अवध और पूर्वांचल में मौसम ने ली करवट, आंधी के साथ हुई बारिश, आज और कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी छोड़ केंद्र की राजनीति करेंगे अखिलेश यादव, इन्हें मिलेगा नेता प्रतिपक्ष का पद!
विज्ञापन


विस्फोट में दिव्यांश के बायें पैर का तलवा फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत के चलते घरों से निकल आये। लोग जब पार्क के अंदर पहुंचे तो दिव्यांश लथपथ हालत में देखा। मौके से उसका साथी भाग निकला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दिव्यांश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उसके साथी के बारे में पता लगा रही है। एसीपी गाज़ीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि दोनों युवक पार्क में पटाखे वाला लहसुन बम बन रहे थे तभी हादसा हो गया। बाकी मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें