फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सुपरजायंट्स: टीम से जुड़ेंगे आकाशदीप, जहीर ने की मेट्रो की सवारी, रोहित के फॉर्म पर बोले ये बोले पोलार्ड

Fri, 04 Apr 2025 07:09 AM IST
रोहित मिश्र खेल संवाददाता, लखनऊ

सार

Lucknow Supergiants: लखनऊ आने के बाद मुंबई और लखनऊ की टीमों ने इकाना में जमकर अभ्यास किया। साथ ही खिलाड़ियों ने अलग-अलग तरह से मनोरंजन भी किया। 
विज्ञापन
लखनऊ की टीम से जुड़े आकाशदीप - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए बृहस्पतिवार रात लखनऊ सुपरजायंट्स टीम से जुड़े तेज गेंदबाज आकाशदीप अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम से खेलने के लिए बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि वैसे तो चोटिल होने के कारण ज्यादा समय टीम के साथ नहीं बिता पाया, लेकिन जब भी टीम प्रबंधन से मिला, बहुत अच्छा लगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के बाद लखनऊ मेरी दूसरी आईपीएल टीम है। टीम के लिए खेलने को लेकर बेताब है। जहां तक फिटनेस का सवाल है तो अभी मैं सौ फीसदी फिट हूं और मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

विज्ञापन


जहीर के निर्देशन में अगले दो माह काफी कुछ सीखने को मिलेगा
लखनऊ टीम के मेंटर के रूप में जहीर खान से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। वे बहुत बड़े गेंदबाज रहे थे। अगले दो माह मेरे लिए काफी अहम रहेंगे। उनके साथ गेंदबाजी के गुर सीखने को मिलेंगे, जो मेरे कॅरिअर के लिए अहम होंगे। जहीर जैसे बड़े खिलाड़ी के साथ एलएसजी टीम से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है।

मयंक भी जल्द टीम से जुड़ सकते हैं
आकाशदीप ने कहा कि एनसीए में चोट से रिकवरी का प्रोसेस काफी अलग होता है। मुझे भी नहीं पता था कि दो अप्रैल को लखनऊ टीम से जुड़ने का निर्देश मिल जाएगा। जहां तक मयंक यादव का सवाल है तो बहुत ज्यादा तो मुझे पता नहीं है, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि वह भी जल्द टीम से जुड़ सकता है। हालांकि इसकी कोई समय सीमा नहीं बता पाऊंगा।
विज्ञापन


एलएसजी का गेंदबाजी आक्रमण में कोई खामी नहीं
आईपीएल जैसे फॉर्मेट में किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रामण के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। जहां तक एलएसजी का सवाल है तो अभी तक टीम के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे ख्याल से हमारा गेंदबाजी विभाग 250 के करीब स्कोर भी बचा सकता है। टीम से जुड़ने के बाद कोशिश होगी कि टीम का गेंदबाजी विभाग और बेहतर काम करें।

एलएसजी के खिलाड़ियों ने की मेट्रो की सवारी

लखनऊ मेट्रो में जहीर खान। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर जहीर खान के नेतृत्व में गुरुवार को टीम हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां मीट एंड ग्रीट सेशन आयोजित किया गया। खिलाड़ियों ने मेट्रो की सवारी की। स्टेशन देखे और आर्ट वर्क से सजी एलएसजी रेल का फीता काटकर रवाना किया। मेट्रो एमडी सुशील कुमार ने एलएसजी के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने ''''एलएसजी रेल'''' को फीता काट कर रवाना किया। एलएसजी रेल को विशेष रूप से आर्ट वर्क से सजाया गया था। इसके अतिरिक्त केडी सिंह बाबू स्टेडियम से 15 क्रिकेट प्रशिक्षुओं को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर जहीर खान, युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके और ऑलराउंडर अब्दुल समद से मिलने का मौका भी मिला। क्रिकेटरों से खूब सवाल भी पूछे। एमडी सुशील कुमार ने बताया कि क्रिकेटप्रेमियों की सुविधा के लिए मेट्रो लगातार तीसरे वर्ष सेवाओं को रात 12:30 बजे तक विस्तारित कर रही है। एलएसजी के कुल सात मैच इकाना स्टेडियम में होंगे। देर रात तक चलने वाले मैंचों में क्रिकेटप्रेमियों की आवाजाही के लिए लखनऊ मेट्रो अपनी सेवाओं को बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व क्रिकेटर जहीर खान ने मेट्रो स्टेशनों की तारीफ की। क्रिकेटरों से हजरतगंज से केडी सिंह मेट्रो स्टेशन तक यात्रा भी की।
विज्ञापन

रोहित की फॉर्म परेशानी का सबब नहीं : पोलार्ड

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर टीम प्रबंधन बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं। वह बहुत बड़ा खिलाड़ी हैं और किसी भी मुकाबले में वापसी कर सकता हैं। आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हम शुरुआती मुकाबलों में अपना कंबीनेशन बनाने में कुछ खामी रह जाती है, लेकिन बाद में सब कुछ सही हो जाता है। टीम में युवा खिलाडि़यों के प्रदर्शन के बारे में पोलार्ड ने कहा कि मुंबई ने आईपीएल में कुछ शानदार खिलाड़ी दिए है, जिन्होंने आगे अलग मुकाम हासिल किया। इस बार भी लीग में कुछ खिलाडि़यों ने शानदार खेल दिखाया है। अगले कुछ मुकाबलों में जीत का लक्ष्य लेकर मुकाबले में उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें