14 से 18 मई तक लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड पर बेगमपुरा, हिमगिरि समेत 32 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। दरअसल इस दौरान कोइरीपुर, हरपालगंज व श्रीकृष्णानगर में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है, इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर ट्रेनों केसंचालन को मजबूत बनाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। हाल ही में डबलिंग के चलते कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से रवाना किया गया था। उत्तर रेलवे की ओर से अब 14 मई से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।
इससे अप व डाउन की 28 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें व चार पैसेंजर गाड़ियां कैंसिल रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोइरीपुर व श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन पर 16 से 18 मई तक, हरपालगंज में पहली मई से 15 तक और फिर 16 से 18 तक इंटरलॉकिंग का काम चलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान 45 हजार से अधिक पैसेंजर प्रभावित होंगे। खास बात यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनों केकैंसिल होने से उन यात्रियों को खासी असुविधाएं होंगी, जिन्होंने गर्मी की छुट्टी में घूमने की योजना बना रखी है। मसलन, जिन यात्रियों ने पहले टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें अपनी यात्राएं निरस्त करनी पड़ेंगी।
पढ़ें, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
इंटरलॉकिंग के चलते जम्मू जाने वाली ट्रेनें बेगमपुरा व हिमगिरी एक्सप्रेस भी कैंसिल रहेगी। इसकी वजह से माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्घालुओं को इंतजार करना पड़ेगा। चूंकि, जम्मू के लिए बेगमपुरा व हिमगिरी यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनें हैं, इसलिए वैष्णों देवी दर्शन पर भी संकट रहेगा।
वाराणसी व सुलतानपुर के बीच चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों को भी इंटरलॉकिंग के काम केचलते निरस्त किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 54264, 63, 65 व 66 को कैंसिल किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
सद्भावना एक्सप्रेस (14008) 18 मई, सद्भावना एक्सप्रेस (14007) 17 मई, सद्भावना एक्सप्रेस (14016) 12 व 14 मई, सद्भावना एक्सप्रेस (14015) 15 व 17 मई, इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313) 17 मई, पटना-इंदौर एक्सप्रेस (19314) 19 मई, पटना-कोटा एक्सप्रेस(13239) 12, 15, 17 व 18 मई, कोटा-पटना एक्सप्रेस(13240) 13, 15, 16 व 17 मई, कोटा-पटना एक्सप्रेस(13238) 18 व 19 मई, पटना-कोटा एक्सप्रेस(13237) 14 व 16 मई, बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) 12 से 18 मई, बेगमपुरा एक्सप्रेस (12238) 13 से 19 मई, डुप्लीकेट पंजाब मेल(13049) 11 से 17 मई, डुप्लीकेट पंजाब मेल (13050) 13 से 19 मई, उपासना एक्सप्रेस (12327) 12 व 16 मई, उपासना एक्सप्रेस (12328) 13 व 17 मई, कुम्भ एक्सप्रेस (12369) 13, 14, 15 व 17 मई, कुम्भ (12370) 14, 15, 16 व 18, फरक्का (13413) 11, 13 व 15 मई, फरक्का (13414) 13, 15 व 17 मई, हरिहर एक्सप्रेस(14524) 13 व 16 मई, हरिहर एक्सप्रेस(14523) 15 व 18 मई, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (13255) 14 व 17 मई, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (13256) 15 व 18 मई, हिमगिरी एक्सप्रेस (12331) 12, 13 व 16 मई, हिमगिरी एक्सप्रेस (12332) 14, 15 व 18 मई, श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) 13 से 18 मई तक और श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) 14 से 19 मई तक निरस्त रहेंगी।