फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में दिखा खौफनाक नजारा: पांच को रौंदते हुए निकल गई कार, हिरासत में लिया गया छात्र, पार्टी करके लौट रहा था

Fri, 13 Feb 2026 01:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सरोजनीनगर (लखनऊ)

सार

बंथरा में कार से पांच लोगों को रौंदने वाले 12वीं के छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। छह साल के बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
रौंदते हुए निकल गई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन लोगों को कार से रौंदने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, जिसमें एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि कार चालक उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा का रहने वाला गौरव सिंह (21) है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को कार बरामद कर ली थी। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कार चालक एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है। वह उन्नाव के बल्लू खेड़ा निवासी सरिया सीमेंट के व्यापारी रविंद्र विक्रम सिंह का बेटा है। दुर्घटना के समय गौरव सिंह चौहान (21) कार चला रहा था, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कार छोड़कर भाग निकला था चालक, ये है पूरा मामला
बंथरा में बृहस्पतिवार शाम को फेयरवेल पार्टी से लौट रहे 12वीं के छात्र ने रफ्तार में कार दौड़ा दी। कार बाइक से टकराने के बाद पांच लोगों को चपेट में लेते हुए ई रिक्शा और ऑटो में जा भिड़ी। हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए थे। भागते समय आरोपी की कार का टायर फट गया। ऐसे में वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सुबह छात्र को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें