फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दबंगों ने युवक की कार में तीन बार मारी टक्कर, फायरिंग भी की, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 11:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोप है कि रास्ते में दुधारा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने युवक की गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले कार सवारों ने दो बार और टक्कर मारी। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिहाबाद में कार सवार छह लोगों ने एक युवक की गाड़ी में तीन बार टक्कर मारी। उसकी गाड़ी पर फायरिंग भी की। युवक बाल-बाल बचा। पीड़ित की तहरीर पर मलिहाबाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वारदात की वजह भी तलाश रही है।

विज्ञापन


मलिहाबाद के खड़ता निवासी अजय सिंह का कहना है कि 16 जुलाई की शाम छह बजे वह मां तारा को लेकर कार से तिलसुवा निवासी दोस्त लल्ला यादव के घर पहुंचे। उन्हें वहां छोड़कर अजय गांव के बाहर लल्ला यादव के फॉर्म हाउस पर आयोजित दावत में चले गए। देर रात वहां से निकलकर मां को लेने जाने लगे।

अजय का आरोप है कि रास्ते में दुधारा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले कार सवारों ने दो बार और टक्कर मारी। इसके बाद कार से उतरे लोग उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने लगे। सभी के चेहरे गमछे से ढके थे।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि किसी तरह वह भागकर निकलने लगे तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। किसी तरह बचकर घर पहुंचे अजय ने पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दो टीमें बना दी गई हैं। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें