फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चारबाग आउटर स्टेशन पर वंदे भारत पर हुआ पथराव, शीशा टूटने से सहम गए यात्री, मामला हुआ दर्ज

Mon, 30 Jun 2025 08:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Vande bharat train: वीआईपी ट्रेन वंदे भारत पर एक बार फिर से पथराव हुआ है। पूरे देश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ हो। 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव। फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने फिर पथराव कर दिया। आनंदविहार जा रही वंदे भारत पर लखनऊ आउटर पर पथराव किया गया, जिससे चेयरकार बोगी के यात्री सहम गए। यह हाल तब है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होती है। आरपीएफ इन कैमरों की मदद से कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। आए दिन प्रयागराज और मेरठ में इस ट्रेन पर पत्थरबाजी के मामले सामने आ रहे हैं। अब लखनऊ में भी ऐसी घटना सामने आई है। गाड़ी संख्या 22425 अयोध्या-आनंदविहार वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार शाम को चारबाग से रवाना हुई। ट्रेन आलमबाग पश्चिम केबिन के पास पहुंची ही थी कि बोगी सी-11 की सीट संख्या 30, 31 और 32 के सामने वाली खिड़की पर पत्थर चला दिया गया। इससे चेयरकार बोगी सी-11 का शीशा टूट गया। यात्री निर्मेष ने इसकी शिकायत आरपीएफ कंट्रोल रूम में दर्ज कराई। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शताब्दी का गेट बंद

लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार को ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गेट नहीं खुले। इससे काफी देर तक 600 यात्री बारिश के बीच प्लेटफॉर्म पर खड़े रहे। यात्री कृष्ण कुमार ने रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

सीट नहीं, फिर भी कर दिया रिजर्वेशन

लखनऊ-वाराणसी शटल ट्रेन की चेयरकार बोगी सी-2 में दो सीटों की फीडिंग ऑनलाइन गलत दर्ज हो गई। बताया जा रहा है कि यह दिक्कत कई दिनों से है। इसके चलते यात्रियों को सीट संख्या 74 व 75 आवंटित कर दी जाती है, लेकिन जब यात्री ट्रेन में पहुंचते हैं तो उन्हें सीट ही नहीं मिलती। पता चलता है कि ये सीटें हैं ही नहीं। यात्री सुनव बासु बिस्वास ने उत्तर रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की है।

किन्नर कर रहे वसूली
ट्रेनों में किन्नरों की वसूली थम नहीं रही है। लखनऊ-कानपुर रूट की ट्रेनों में रुपये देने से मना करने पर यात्रियों से अभद्रता भी कर रहे हैं। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल की स्लीपर क्लास बोगी में सफर कर रहे एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर आरपीएफ से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें