फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेमौसम बारिश में ही बहने लगा लखनऊ, अभी तो बरसात बाकी

विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव।
विज्ञापन
लखनऊ। बृहस्पतिवार सुबह हुई करीब दो घंटे की तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश में शहर का क्या हाल होगा। बीते साल शहर में भयंकर जलभराव हुआ था। यदि नगर निगम ने नाला सफाई सही से नहीं कराई तो फिर पूरे शहर में जलभराव होना तय है।
विज्ञापन

मौलवीगंज वार्ड में गौस नगर में अंग्रजों के समय का बना हुआ भूमिगत नाला है, जिसे सुरंग वाला नाला कहते हैं। कूड़ा जाने से यह चोक हो गया। इससे उस हिस्से में नाला ओवरफ्लो हो गया, जहां यह खुला है। नाले के ओवरफ्लो होने से सड़क के साथ ही करीब 40 घरों में गंदा पानी भर गया। इससे उनके फर्नीचर खराब हो गए।
जानकारी के बाद पार्षद मुकेश सिंह मोंटी मौके पर पहुंचे और नगर निगम के टीम को बुलाया, जिसके बाद नाले से कचरा निकाला गया। मोंटी ने बताया कि यहां नाला बनाया जा रहा है, जिसके कारण ही पानी रोकने के लिए नाले में जो अवरोधक लगाया गया था, उसे हटवाया गया। उसके बाद कुछ पानी कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें