फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बर्तन में तीन बार थूका फिर ग्राहक को दिया दूध, सीसीटीवी में दर्ज हुई हरकत; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Gave milk to the customer by spitting: लखनऊ में एक दूधवाले के द्वारा दूध में थूककर देने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर में शनिवार सुबह चिनहट के मल्हौर निवासी दूधिये पप्पू उर्फ शरीफ ने दूध भरे केन में तीन बार थूका, फिर उसे सनातन हिंदु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव शुक्ला के घरवालों को दे दिया। उसकी यह हरकत घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


लव शुक्ता ने गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह तीन वर्ष से अपना धर्म छिपाकर इलाके में दूध बेच रहा था। लव के मुताबिक वह इवेंट आर्गेनाइजर भी हैं और रोजाना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखते हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे की फुटेज में दिखा कि पप्पू के हाथ में दूध का केन है। उसने पहले अगल-बगल देखा और फिर केन का ढक्कन खोलकर उसमें तीन बार थूक दिया। इसके बाद वही दूध उनके घर देकर लौट गया। फुटेज देखने के बाद लव गेट की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक पप्पू जा चुका था। घटना के बाद उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि पप्पू का असली नाम शरीफ है।

43 सेकंड का था वीडियो
लव का कहना है कि अगर वह 43 सेकंड का वीडियो न देखते तो पप्पू की करतूत का पता ही नहीं चलता। कहा कि यही दूध वह बच्चों को पिलाते थे। न जाने कब से पप्पू ऐसा कर रहा था। उधर, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों में भी नाराजगी दिखी। लव के साथ अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता भी गोमतीनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें