फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने दी चेतावनी, केजीएमयू के दरगाह की ईंट नहीं तोड़ने देंगे; लगाया ये आरोप

Sun, 25 Jan 2026 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SP MLA Ravidas Mehrotra: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि केजीएमयू की दरगाह की एक ईंट नहीं उखड़ने देंगे। 
विज्ञापन
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मध्य से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि केजीएमयू प्रशासन शाहमीना शाह मजार की कमेटी को नोटिस भेज कर गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, उसके नापाक मंसूबों को यहां के लोग कामयाब नहीं होने देंगे। किसी की मजाल नहीं कि मजार की कोई एक भी ईंट उखाड़ सके। अगर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी तो पहले बुलडोजर को उनके ऊपर से गुजरना होगा। वह शाहमीना शाह कमेटी की ओर से रविवार मजार परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बाद में बना बाबा की मजार सैकड़ों वर्ष पुरानी है। यहां उर्स भी होता है। इस दरगाह से अमन का पैगाम जाता है, लेकिन कुछ लोग नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। किछौछा शरीफ के मौलाना सैयद बाबर अशरफ ने कहा कि लखनऊ देश-दुनिया में अपनी तहजीब से जाना जाता है। दरगाह किसी की व्यक्तिगत जागीर नहीं है। हमलोगों की आस्था से जुड़ा स्थल है।

शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार सिर्फ मुसलमानों के धर्मस्थलों के कागज मांग रही है। अगर कानून सबके लिए बराबर है तो सभी धार्मिक स्थलों के कागज सरकार को मांगने चाहिए। इस मौके पर मजार कमेटी के पीरजादा शेख नासिर अली मिनाई, पार्षद राहुल मिश्रा समेत कमेटी के कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें