फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: माता-पिता के सामने बेटे ने कर ली खुदकुशी, चिल्लाते रह गए दोनों, रुपयों के लिए हुआ था विवाद

Sun, 02 Aug 2026 06:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सआदतगंज के नौबस्ता मोहल्ले में रुपयों के लिए माता-पिता से हुए विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 50 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के सआदतगंज के नौबस्ता में शनिवार रात कारोबार के लिए रुपये मांगने पर माता-पिता से हुए विवाद के बाद 18 वर्षीय विनायक तिवारी ने फंदा लगा लिया। परिजन और मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


विनायक के पिता पंकज कुमार तिवारी कुरियर कंपनी में काम करते हैं। पंकज के अनुसार, शनिवार रात विनायक नशे की हालत में घर लौटा था। उसने कारोबार शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये मांगे।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव का तंज, बोले- सिर्फ चार दिन की सरकार बची है इसलिए विधानसभा सत्र भी चार दिन का हो रहा है
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी; समधी अशोक और रणधीर बसपा से निष्कासित
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को बैंक खुलने पर रुपये देने की बात कही। इस पर विनायक तत्काल रुपये देने की जिद करने लगा। इस पर उनका और पत्नी का बेटे से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विनायक ने उन्हें और पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजन काफी देर तक दरवाजा पीटते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि विनायक अवसाद में था। प्रथम दृष्टया इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें