एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गोमतीनगर विस्तार से बाराबंकी के मादक पदार्थ तस्कर मो. खालिद को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 86 लाख रुपये कीमत की हेरोइन, एक मोबाइल और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि वह बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ में बेचता था।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार इलाके से मादक पदार्थ तस्कर बाराबंकी सतरिख मंगरवाल पोस्ट बैरोली मालिक निवासी मो. खालिद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 86 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
एएनटीएफ वाराणसी यूनिट में तैनात दरोगा आदित्य नारायण सिंह के मुताबिक, मुखबिर व सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को आरोपी खालिद को गोमतीनगर विस्तार स्थित श्याम मोटर्स के सामने से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 430 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और 500 रुपये मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेरोइन को बाराबंकी जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीद कर लाता था। इसके बाद उसको छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लखनऊ में अलग-अलग चौराहों पर घूम-घूम कर बेचता था।