फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: गुजरात पर दबदबा बनाए रखने उतरेगा लखनऊ, सुपरजायंट्स पूरा करना चाहेंगे हैट्रिक; जोरदार मुकाबले की उम्मीद

Sun, 12 Apr 2026 10:58 AM IST
Bhupendra Singh अनुराग बाजपेई, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गुजरात पर दबदबा बनाए रखने इकाना स्टेडियम के मैदान में लखनऊ उतरेगा। सुपरजायंट्स अपनी हैट्रिक भी पूरा करना चाहेंगे। मेजबान टीम की नजर लगातार तीसरे मुकाबले में जीत पर होगी। आज दोपहर 3:30 बजे से मैच होगा। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
लखनऊ के सहायक कोच केन विलियम्सन से बात करते गुजरात के कप्तान शुभमन गिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पिछला आईपीएल सत्र नहीं अच्छा रहा, लेकिन खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम ने गुजरात टाइटंस को दोनों लीग मुकाबलों में मात देने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में पंत एंड कंपनी अपने घर में पहली जीत के साथ इस दबदबे को बनाए रखने उतरेगी। इस जीत के साथ सुपरजायंट्स अपनी हैट्रिक भी पूरा करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए अभी तक आईपीएल का सफर अच्छा नहीं रहा है। सुपरजायंट्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान में जीत से टीम लीग में अपनी लय को वापस पाना चाहेगी। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईपीएल की दो सबसे युवा टीमों के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है।

डेट टू हेड

  • कुल मुकाबले- 7
  • गुजरात जीता- 4
  • लखनऊ जीता- 2
  • परिणाम नहीं- 1

एलएसजी के शीर्षक्रम में सुधार की दरकार

लखनऊ सुपरजायंट्स की सबसे बड़ी ताकत शीर्षक्रम अभी तक आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका है। खासतौर पर पिछले सत्र में रनों का अंबार लगाने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन (तीन मैच में 22 रन) अपनी लय मेें नहीं दिखे हैं। इसके अलावा दो अन्य ओवरसीज बल्लेबाज एडन मार्करम (तीन मैच में 78) और मिचेल मार्श (तीन मैच में 64 रन) से भी टीम प्रबंधन को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। 

कप्तान पंत को भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। गेंदबाजी में अनुभवी मोहम्मद शमी किफायती रहने के अलावा विकेट हासिल करने में भी सफल रहे हैं, जबकि युवा प्रिंस यादव ने पांच विकेट अपनी झोली में डालकर अपनी अहमियत साबित की। इसके अलावा अन्य गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करना होगा।

एकजुट प्रदर्शन से मिलेगी जीत की राह

पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली एक रन से जीत को छोड़ दिया जाए तो गुजरात टाइटंस को आईपीएल के पहले दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। टीम की बल्लेबाजी की बात की जाए तो कप्तान गिल (दो मैच में 109 रन) और जोस बटलर (तीन मैच में 116 रन) ही प्रभावित कर पाए हैं, जबकि गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा (तीन मैच में छह विकेट) और राशिद खान (तीन मैच में पांच विकेट) का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 

ऐसे में अनुभवी मो. सिराज और टी-20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को अपनी छाप छोड़नी होगी। कुल मिलाकर लखनऊ सुपरजायंट्स की चुनौती को पार पाने के लिए टीम को एकजुट होकर खेलना होगा।
विज्ञापन

कैसा रहेगा इकाना स्टेडियम का मिजाज

आईपीएल के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम इकाना स्टेडियम में आमने सामने होंगी। यह स्टेडियम में सत्र का दूसरा आईपीएल मुकाबला होगा। पिछले मुकाबलों के प्रदर्शन को आधार माना जाए तो यहां टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करने का फैसला कर सकती है। 

मौजूदा सीजन यहां अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है जो कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.1 ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 142 रनों का लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीता। कहने को तो टी-20 फॉर्मेट में कोई भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नहीं रह गया है, लेकिन जहां तक इकाना स्टेडियम की बात है तो यहां 180-190 से ऊपर का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए चुनौती बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें