फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: इमरजेंसी गेट की जगह लगा दी सीट, बिना सुरक्षा इंतजाम के आलमबाग चल रहीं प्राइवेट एसी बसें

Fri, 31 Oct 2025 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

देश के अलग-अलग राज्यों में कई हादसे होने के बाद परिवहन विभाग सक्रिय हुआ है। इस दौरान सामने आया है कि कई ऐसी बसों का संचालन हो रहा है जिनमें सुरक्षा मानकों का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बस की खिड़की का कांच टूटा है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस में इमरजेंसी गेट की जगह अतिरिक्त स्लीपर सीट लगा दी। खिड़कियां टूटी हैं। कोई आपाति स्थिति आने पर शीशे तोड़ने के लिए हथौड़ी तक नहीं है। न ही पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र। आलमबाग नहरिया से चलने वाली प्राइवेट एसी बसों का कुछ ऐसा हाल है।

विज्ञापन


एक ओर परिवहन विभाग की टीम ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग में खड़ी प्राइवेट बसों की चेकिंग कर अनियमितताओं पर कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर आलमबाग से दिल्ली, देहरादून, जयपुर आदि रूटों पर चल रहीं प्राइवेट बसें हादसों को न्योता देती नजर आ रही हैं। देहरादून जाने वाली प्राइवेट बस (बीआर 06 पीजी 8888) में जहां इमरजेंसी गेट होना चाहिए, वहां बस संचालक ने अतिरिक्त सीट लगा दी है।

ये भी पढ़ें - बहराइच नाव हादसा: आठ लोग अभी भी लापता, तीसरे दिन सर्च अभियान जारी, ग्रामीणों को अब भी आस... लौटेंगे अपने
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई झंडी, बोले- राष्ट्र की अखंडता के साथ कोई खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं, तस्वीरें


बीकानेर की बस (आरजे 13 पीए 6849) में भी इमरजेंसी गेट के सामने खाली जगह की जगह अतिरिक्त सीट लगी मिली। जयपुर की बस (एआर01 टी0576) की खिड़की टूटी थी। रविवार को आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट एसी बस में आग लगने की घटना के बावजूद प्राइवेट बसों की बदहाली थम नहीं रही है। यह स्थिति तब है, जब नहरिया से कुछ किमी दूर ट्रांसपोर्टनगर में आरटीओ है, जहां आला अफसर बैठते हैं।

बस से छेड़छाड़, बनाया स्ट्रक्चर : दिल्ली की बस (यूपी 17 एटी 9954) में छत पर अतिरिक्त स्ट्रक्चर बना मिला। राजस्थान की बस (आरजे 13 पीए 6849) में भी सामान लादने के लिए छत पर अतिरिक्त स्ट्रक्चर बनाया गया था।
विज्ञापन


इधर, पार्किंग में जांची जा रहीं बसें : आरटीओ की टीम ने ट्रांसपोर्टनगर की पार्किंग संख्या सात में खड़ी प्राइवेट बसों की बृहस्पतिवार को भी जांच की। 22 में से छह बसें अनफिट मिली। तीन की बॉडी मानकों से बड़ी थी। एक में इमरजेंसी गेट नहीं था। चार बसों में सिटिंग क्षमता मानक अनुरूप नहीं थी।

आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि दो दिन में 58 प्राइवेट बसों की जांच की गई। अनफिट बसों पर कार्रवाई के लिए आरटीओ को सूचित किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें