बहुत बड़े लेवल पर गड़बड़ी की गई...
संजय सिंह ने कहा, बहराइच में दो लोगों के पास बीएलओ की रसीद फिर भी शिफ्ट कर दिया है। नोएडा में मृत को जिंदा कर दिया। अकबरपुर में एक घर में 49 वोट है। यूपी के लोग अपनी संपत्ति की चिंता करे। भाजपा के लोग गलत नाम जोड़ देंगे। सुल्तानपुर में कई लोगों के नाम फर्जी जोड़े गए। आशीष सिंह बिहार के हैं और सोनबरसा के जय बहादुर सिंह का लड़का बना दिया।
जबकि आशीष के पिता वंश कुमार सिंह हैं। धन, संपत्ति सब लूट लेंगे। SIR में टोटल धांधली हुई है। सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले। विपक्ष इस गलतफहमी में न रहे कि भाजपा के वोट कटे हैं। वे 3.50 करोड़ मतदाता बनवा लेंगे। आयोग को पत्र 2.17 करोड़ शिफ्टेड लोगों के फॉर्म सार्वजनिक करें। इसमें गड़बड़ी की गई है। अगर कोई शिफ्ट तो कहीं और का मढ़ताता है या नहीं, अगर नहीं तो यूपी में मतदान से वंचित क्यों?
इसके बहकावे में अन्य दल न आएं...
संजय सिंह ने कहा, कनाडा की आबादी से ज्यादा यूपी में मतदाता के नाम काटे गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। हर चौथा वोटर गड़बड़ था क्या? हर जिले में 20, 25 फीसदी वोट काटे गए हैं। भाजपा शातिर पार्टी, इसके बहकावे में अन्य दल न आएं। नाव जुड़वाने का प्रोसेस काफी लेंदी है। अभी समय है, सबको मिलकर आना होगा, सड़क पर उतरना होगा।