फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: संजय सिंह बोले- भाजपा वाले यूपी में हरियाणा, मुंबई से लाकर हर बूथ पर वोटर बढ़ाएंगे, आगे कहा...

Wed, 14 Jan 2026 02:04 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आप सांसद संजय सिंह ने यूपी में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 4.5 करोड़ मतदाता गायब हो गए। 
विज्ञापन
आप सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आप सांसद संजय सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश में गहन पुनरीक्षण और एक पुनरीक्षण हुआ है। जिसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। इस बार भाजपा का टारगेट है कि हर बूथ पर 200-200 वोटर बढ़ाना। इसके लिए वो लोग कुछ भी करेंगे। मुझे पता चला है कि यूपी में हरियाणा, मुंबई समेत अन्य राज्यों से वोटर लाए जाएंगे।

विज्ञापन


लोगों ने फॉर्म 7 तो बीएलओ ने फॉर्म 10 भरा होगा। इस फॉर्म 10 को आयोग सार्वजनिक करे। 46 लाख को डेथ बताया है। उसका रिकॉर्ड दिखाए। 25 लाख डुप्लीकेट हैं, आयोग इनको भी जारी करे। क्योंकि कन्नौज के छिबरामऊ में 100 जिंदा लोगों को SIR में मृत बता दिया है। रामपुर में शर्मा की के घर शबनम का वोट निकला है। 

Trending Videos

बहुत बड़े लेवल पर गड़बड़ी की गई...

संजय सिंह ने कहा, बहराइच में दो लोगों के पास बीएलओ की रसीद फिर भी शिफ्ट कर दिया है। नोएडा में मृत को जिंदा कर दिया। अकबरपुर में एक घर में 49 वोट है। यूपी के लोग अपनी संपत्ति की चिंता करे। भाजपा के लोग गलत नाम जोड़ देंगे। सुल्तानपुर में कई लोगों के नाम फर्जी जोड़े गए। आशीष सिंह बिहार के हैं और सोनबरसा के जय बहादुर सिंह का लड़का बना दिया।

जबकि आशीष के पिता वंश कुमार सिंह हैं। धन, संपत्ति सब लूट लेंगे। SIR में टोटल धांधली हुई है। सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले। विपक्ष इस गलतफहमी में न रहे कि भाजपा के वोट कटे हैं। वे 3.50 करोड़ मतदाता बनवा लेंगे। आयोग को पत्र 2.17 करोड़ शिफ्टेड लोगों के फॉर्म सार्वजनिक करें। इसमें गड़बड़ी की गई है। अगर कोई शिफ्ट तो कहीं और का मढ़ताता है या नहीं, अगर नहीं तो यूपी में मतदान से वंचित क्यों?
विज्ञापन

इसके बहकावे में अन्य दल न आएं...

संजय सिंह ने कहा, कनाडा की आबादी से ज्यादा यूपी में मतदाता के नाम काटे गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। हर चौथा वोटर गड़बड़ था क्या? हर जिले में 20, 25 फीसदी वोट काटे गए हैं। भाजपा शातिर पार्टी, इसके बहकावे में अन्य दल न आएं। नाव जुड़वाने का प्रोसेस काफी लेंदी है। अभी समय है, सबको मिलकर आना होगा, सड़क पर उतरना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें