फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संध्या हत्याकांड: बेहोश किया... फिर हाथ-पैर बांध चाकू से छलनी किया पूरा शरीर; पति ने पार की बर्बरता की हदें

Thu, 07 Dec 2023 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में फिजियोथेरेपिस्ट पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर पत्नी को बेहोश किया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर चाकू से पूरा शरीर छलनी किया था। संध्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पति की बर्बरता उजागर हुई है। पूरे शरीर पर 22 जख्म मिले हैं। 
विज्ञापन
Lucknow sandhya sahu murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर अग्रहरि ने पत्नी संध्या साहू पर बर्बरता करने में सारी हदें पार कर दी थीं। नशीला पदार्थ पिलाकर उनको बेहोश किया, हाथ-पैर बांधे और फिर चाकू से पूरे शरीर को छलनी कर दिया। संध्या के शरीर पर 22 गहरे जख्म मिले हैं। 
विज्ञापन


शॉक एंड हेमरेज से उनकी मौत हुई। बुधवार को जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तब इस बर्बरता का खुलासा हुआ। पीएम रिपोर्ट देकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस क्रूरता से संध्या पर चाकू से वार किए गए। उधर, अब तक आनंदेश्वर पुलिस की पकड़ से दूर है।

फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर ठाकुरगंज के रोशननगर में पत्नी संध्या व दो बेटों तनिष्क और शौर्य के साथ रहता था। तनिष्क मूकबधिर है। आनंदेश्वर घर में संध्या की हत्या कर भाग निकला था। मंगलवार को घर में खून से लथपथ संध्या का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा था। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, गर्दन पर चार पांच वार किए गए। सीने पर चाकू भोंका गया। हाथ, चेहरे और जांघ पर भी चाकू से वार किया गया। करीब 22 गहरे जख्म संध्या के शरीर पर मिले। हाथ पैर बांधे जाने के निशान भी मिले। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। आशंका है कि संध्या को मारा पीटा भी गया था। क्योंकि कुछ मारपीट की भी चोटें मिली हैं। संध्या ने बचने के लिए मामूली संघर्ष किया था, इस वजह से उनके हाथों पर जख्म हैं।

आखिर इतनी बर्बरता क्यों?

आरोपी ने गर्दन को रेता नहीं बल्कि सीधे चाकू भोंक दिया। कई वार तो आरपार भी हो गए। पीएम रिपोर्ट को देखकर एक बात तो साफ है कि आनंदेश्वर का मकसद सिर्फ और सिर्फ संध्या की हत्या करना ही था। अब सवाल है कि आखिर उसने इतनी नृशंसता से पत्नी को क्यों मारा? अब जब वह पकड़ा जाएगा तभी यह राज खुलेगा। पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं सकी है।
 

मंगलवार को ही की गई थी हत्या
वारदात के बाद एक सबसे अहम सवाल अनसुलझा था कि आखिर हत्या कब की गई। क्योंकि मृतका का बड़ा बेटा सोमवार को हत्या करने को लेकर बता रहा था, जबकि छोटे बेटे ने बताया था कि मंगलवार सुबह पिता उसे स्कूल छोड़ने गए थे। फिर वापस घर छोड़ा था। सुबह करीब 11:30 वह कहीं चले गए थे। इसलिए पुलिस भी समझ नहीं पा रही थी कि आखिर हत्या कब हुई।

दोनों भाइयों में से किसकी बात सही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह तथ्य स्पष्ट हो गया है। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के मुताबिक वारदात एक दिन पहले मतलब मंगलवार को अंजाम दी गई। इससे ये भी साफ हो गया कि छोटा बेटा सही बता रहा था। चूंकि बड़ा बेटा मूकबधिर है और थोड़ा कम समझता है, इसलिए वह कुछ कंफ्यूज हो गया।

इस पहलू पर तफ्तीश
पुलिस ने आरोपी की लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली है। इससे पता चला है कि मंगलवार दोपहर उसने अपना मोबाइल बंद किया था। कॉल डिटेल से पता चला कि वह एक दो महिलाओं से काफी बातचीत करता था। इसलिए पुलिस की जांच इस पहलू पर भी है कि कहीं अन्य महिलाओं से आरोपी के संबंध होने की वजह से पत्नी को तो नहीं मारा। पुलिस ने उन महिलाओं से भी संपर्क किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पैसों के लिए पागल है आनंदेश्वर
आरोपी सट्टा खेलने व शराब का लती है। लाखों रुपये का कर्ज है। पत्नी से भी वह पैसे व जेवरात मांगता था। इसको लेकर विवाद होता था। पिछले महीने उसके बेटे की दिवाई का कार्यक्रम था। इसमें बेटे को पैसे आदि मिले थे। इन्हें भी आनंदेश्वर ने छीन लिए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें