उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के पीडीए के हितों की रक्षा करने के दावों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। पीडीए की आवाज उठाने के पीछे उनका असल मकसद अपने परिवार का विस्तार करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों में चाचा-भतीजे और करीबी लोग ही नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सपा के पीडीए का मतलब सिर्फ परिवार का विकास ही है। जबकि पीएम मोदी लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत कर रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य केवल लोकतंत्र को मजबूती देना है। परिवार माडल और विकास माडल का फर्क जनता भली भांति समझ रही है।