फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अबू और सुहास ने बढ़ाया मान, थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में जीते पदक

Sun, 22 Sep 2019 09:43 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अबू और सुहास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के स्टार पैरा शटलर अबू हुबैदा और आईएएस अफसर सुहास एलवाई ने थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। एक ओर जहां अबु हुबैरा ने मिश्रित युगल में रजत पदक अपने नाम किया, वहीं दूसरी ओर सुहास एलवाई ने एकल और पुरुष युगल में एक-एक कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। प्रतियोगिता में भाग लेने गई भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ने कुल 13 पदकों पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन


शनिवार को चैंपियनशिप में व्हीलचेयर कैटेगिरी के मिश्रित युगल फाइनल में अबु और स्विटजरलैंड की सी माथेज की जोड़ी का सामना इजराइल के आमिर लेवी और नीना गोरोजिक्सी की जोड़ी से हुआ। 46 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल का पहला गेम अबू और माथेज ने 21-18 से जीता, लेकिन इसके बाद वे अपना तालमेल बरकरार नहीं रख पाएं और अगले दो गेम 13-21, 14-21 से गंवाते हुए खिताबी जीत से चूक गए। 

हालांकि इसके बावजूद उनको रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश के आईएएस अफसर सुहास एलवाई ने भी चमकदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। एसएल-4 वर्ग के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय फ्रांस के लुकास माजूर ने सुहास की चुनौती को 21-18, 21-9 से तोड़ते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें लुकास ने कोर्ट को बेहतर ढंग से कवर करते हुए आसान जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इसके अलावा पुरुष युगल वर्ग में सुहास एलवाई और उमेश विक्रम सिंह का सफर सेमीफाइनल में थम गया। यहां उनकी जोड़ी को थाइलैंड के एम बुनसुन और एस टीमारोन की जोड़ी ने 21-18, 20-22, 21-11 से पराजित किया। मुकाबला काफी कड़ा रहा, जो तीन गेम तक खिंचा। आखिरी गेम में थाइलैंड की जोड़ी ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 

‘थाइलैंड ओपन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन में भारतीय शटलरों ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर लखनऊ के अबू और आईएएस अफसर सुहास एलवाई का जिक्र करना चाहूंगा, जो आज भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के स्थापित खिलाड़ी बन चुके हैं। उम्मीद है कि उनकी सफलता का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।’ गौरव खन्ना (भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के चीफ कोच)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें