मौलाना कल्बे जव्वाद ने सोमवार को फिर आजम खां का आवास घेरने का
निर्णय लिया है।
रविवार को इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद में एक पत्रकार वार्ता
के दौरान मौलाना जव्वाद ने कहा कि आजम खां ने वक्फ संपत्तियों को काफी
नुकसान पहुंचाया है और उनके खिलाफ जब आवाम जाग रही है तो उसके नेताओं पर
हमला किया जा रहा है।
मौलाना ने कहा कि सोमवार तक अगर सरकार ने आजम खां को
बर्खास्त नहीं किया तो आजम के घर का घेराव करेंगे।
उन्होंने राज्यपाल के
माध्यम से राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से इस संबंध में सख्त फैसला लेने की
गुहार लगाई है।