फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुनर्वास विवि के छात्रों को पॉलीटेक्निक छात्रों ने पीटा...मोटर साइकिलें तोड़ी, चलाए गए ईंट पत्थर

Thu, 05 Feb 2026 10:48 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलिटेक्निक के छात्रों ने शकुंतला मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। शिकायत करने पहुंचे छात्रों की पिटाई की गई, वाहन तोड़े गए और ईंट-पत्थर चले। कई छात्र घायल हुए।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहान रोड स्थित राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलिटेक्निक के एक छात्र की मदद करना शकुंतला मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रों को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार पॉलीटेक्निक के मित्र छात्र शिवा पांडेय की शिकायत लेकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पॉलीटेक्निक छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी और उनके वाहन तोड़ दिए।

विज्ञापन


हमले में पुनर्वास विश्वविद्यालय के बी-फॉर्मा तृतीय वर्ष के छात्र गौरव द्विवेदी का सिर फट गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर आठ टांके लगाए गए। बीकॉम द्वितीय वर्ष के आदित्य मिश्रा के हाथ में चोट आई। बीपीओ प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र हर्षित पांडेय को नाम पूछने के बाद जातिसूचक टिप्पणी करते हुए पीटा गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। 

बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आदर्श सिंह के पैर में चोट आई है। वहीं पिंक सिटी में रेस्टोरेंट संचालक हिमांशु सिंह और बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र अखंड राय भी हमले में घायल हुए। अखंड राय की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने एक स्कूटी की डिग्गी तोड़कर उसमें रखे तीन मोबाइल फोन, एक घड़ी, कीमती चश्मा और करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

 

पुलिस ने भांजी लाठिया, तब शांत हुआ मामला

कुछ छात्रों ने तीन वाहनों में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर हालात काबू में किए, लेकिन इस दौरान उग्र छात्रों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थर फेंके। जवाबी लाठीचार्ज के बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। 

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पहले एंटी-रैगिंग के डायरेक्टर जय प्रकाश से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव से भी गुहार लगाई गई, जहां उन्हें बाहर जाने को कहकर केवल पॉलिटेक्निक के एक छात्र से अकेले में बात करने की बात कही गई।

अभी पूरे मामले की जांच की जा रही

राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य  केके श्रीवास्तव ने बताया कि पॉलिटेक्निक के छात्र राहुल के पैर में चोट आई है, जबकि अनुराग का सिर फट गया है, जिसे पांच टांके लगाए गए हैं। दोनों छात्र घायल हैं। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

40 से 50 छात्रों ने अचानक धावा बोल दिया

पुनर्वास विश्वविद्यालय एबीवीपी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मधेशिया ने बताया कि पुनर्वास विश्वविद्यालय के पांच छात्र पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले अपने साथी छात्र की मदद के लिए प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे थे। तभी पहले से एकजुट पॉलिटेक्निक के करीब 40 से 50 छात्रों ने अचानक धावा बोल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें