फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : यूपी के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अब 2406 पदों पर होगी अनुदेशक भर्ती

Tue, 20 Dec 2022 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश में अब 2406 पदों पर अनुदेशकों की भर्ती की जाएगी। विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को संशोधित अधियाचन प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन में 2504 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि विभाग ने आयोग को संशोधित अधियाचन पेशकर भर्ती में 98  पद कम किए हैं। 

अब विभाग में अनुदेशक के 2406 पदों पर भर्ती होगी। इनमे अनारक्षित श्रेणी के लिए 992, अनुसूचित जाति के 506, अनुसूचित जनजाति के 43 अन्य पिछड़ा वर्ग के 658 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें