फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला गाड़ी का हेल्पर गिरफ्तार, चालक अभी भी फरार

Fri, 06 Sep 2024 08:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी एंबुलेंस का हेल्पर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, चालक अभी भी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलती एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले में पुलिस ने एंबुलेंस में तैनात हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एंबुलेंस को भी बरामद किया है। इस मामले में अभी चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस चालक की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर अनिद्य्र विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस में तैनात हेल्पर अयोध्या के कुंहारगंज निवासी ऋषभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एंबुलेंस को भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - हमलों से साफ है, अब तक नहीं पकड़े गए असली आदमखोर भेड़िये; साथी को बचाने के लिए दे देते हैं जान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए बनाया ये प्लान... वनकर्मियों के हाथों में लाठी-डंडा और जाल
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एंबुलेंस चालक उन्नाव के पुरवा का निवासी सूरज तिवारी है। पुलिस ने चालक की तलाश में कई जगह दबिश दी पर अभी तक वह हाथ नहीं लगा है। आरोपी ने बताया कि 9 हजार रुपये में 200 किलोमीटर का सफर तय हुआ था। कुछ रुपये पीड़ित से मिल भी गए थे।

आरोपी का कहना है कि घटना के वक्त चालक सूरज तिवारी ने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में उसने महिला के साथ गलत हरकत की थी। इसके बाद बस्ती के छावनी इलाके में आरोपियों ने पीड़ित महिला से 10 हजार रुपये, मंगलसूत्र, पायल और अन्य दस्तावेज छीनकर सभी को एंबुलेंस से उताकर भाग गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें