शिक्षिकाओं के विवाद के बीच विद्यालय के गेट पर बच्चे अपने समय तक बैठे रहे। इसके बाद वह बिना पढ़े ही लौट गए। यहां तक बच्चों को मध्यान्ह भोजन भी नहीं वितरित किया गया। इस दौरान गांव वाले सारा तमाशा देखते रहे।
गांव वालों ने बताया कि अक्सर होता है विवाद
वहीं गांव वालों ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों का अक्सर विवाद होता रहता है। इस पर अधिकारियों को समय रहते ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय से कार्रवाई होती तो ये नौबत नहीं आती।
मामले की जांच जारी
मामले की जांच चिनहट ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। 15 दिनों में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।-
धर्मेन्द्र कुमार कटियार प्रभारी बीएसए
दोनों को निलंबित किया गया
सहायक अध्यापक को उपस्थिति पंजिका फाड़ने और प्रधानाध्यापक को स्कूल में ताला बंद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।-
सुशील कुमार सिंह बीईओ मोहनलालगंज