फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, समापन समारोह में मौजूद रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Sun, 01 Jan 2023 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी... - फोटो : Twitter@bjp4 india
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। समिट का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो स्थल, वृंदावन योजना में होगा। वहीं समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद रहेंगी। वहीं, 11 फरवरी को समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। यह जानकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने दी।

विज्ञापन


गंगवार ने बताया कि समिट में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आएंगे। तीन दिन के इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेहमानों के स्वागत और विभिन्न गतिविधियां जैसे रेस्त्रां, स्पा, कॉन्फ्रेंस रूम आदि भी तैयार किए जाएंगे। शहर में जिन होटलों में मेहमान रहेंगे, वहां हेल्प डेस्क तैयार कराए जा रहे हैं। अवध शिल्पग्राम में आयोजन से जुड़ी प्रदर्शनी, हुनर हाट और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

जी20 सम्मेलन के लिए भी तैयार हो रहा लखनऊ
डीएम ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट से पहले जी20 सम्मेलन का आयोजन भी होना है। इसके लिए भी शहर को तैयार किया जा रहा है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष के अलावा उनके प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित निजी होटल में इससे जुड़ी बैठक होंगे। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें