फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर मारी दो गोलियां, देर रात चालक गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 08:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार शाम उनका शव दुबग्गा इलाके में पड़ा मिला। वह शनिवार शाम पलासियो मॉल के पास से अपनी एसयूवी गाड़ी से लापता हो गए थे।
विज्ञापन
नहर में पड़ा मिला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबग्गा इलाके के सराय प्रेमराज में शारदा सहायक नहर से भाजपा नेता और महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (35) का शव रविवार शाम साढ़े पांच मिलने से हड़कंप मच गया। उनके सिर के पिछले हिस्से और दाहिने सीने में गोली मारी गई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले थे और पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी में रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उनके ड्राइवर रवि तिवारी ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी रवि तिवारी ने बताया कि उसने पहले धीरेंद्र प्रताप सिंह को रुमाल सुंघाकर बेहोश किया। इसके बाद दाहिने सीने में गोली मारी और दूसरी गोली सिर के पिछले हिस्से में मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को फॉर्च्यूनर कार से लेकर दुबग्गा इलाके में किसान पथ किनारे सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां सड़क से करीब 50 मीटर दूर शारदा सहायक नहर में शव फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर रवि तिवारी समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चालक गिरफ्तार
धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चालक बाराबांकी निवासी रवि कुमार तिवारी और उसके साथी गोमतीनगर निवासी ओमकार को देर रात गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी रवि कुमार मौजूदा समय मे पीजीआई के नीलमथा इलाके में रहता है।

प्रॉपर्टी विवाद या साजिश, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह खंगाल रही है। शुरुआती तौर पर प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी। वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या ड्राइवर ने अकेले ही हत्या की या किसी अन्य व्यक्ति ने भी इसमें भूमिका निभाई, इसकी पड़ताल की जा रही है। उनकी हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। पुलिस हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार, कार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें