प्रेसवार्ता को संबोधित करते मो. फहीम, प्रेम मनोहर और सचिन शुक्ला।
- फोटो : amar ujala
वनडे सीरीज से पहले हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं। दूसरी ओर टीम में शामिल दूसरे दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर संशय बना हुआ है।
टिकट बिक्री पर इसका असर पड़ना स्वाभाविक है। हालांकि यूपीसीए के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय के बाद लखनऊ में हो रहे इस वनडे मुकाबले को लेकर उत्साह बरकरार है। उम्मीद है कि इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे।