लखनऊ मंडल के कुंदनगंज स्टेशन पर इंटरलॉकिंग के काम के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें 54254/53 लखनऊ-प्रयागघाट पैसेंजर 21 से 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं, 14219/20 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 21 व 23 को रायबरेली स्टेशन तक चलेगी।
12355 अर्चना एक्सप्रेस 23 नवंबर को वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ होकर चलेगी। 22 को यात्रा शुरू करने वाली 12875 नीलांचल एक्सप्रेस वाराणसी, सुलतानपुर, लखनऊ और 13168 कोलकाता एक्सप्रेस लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी होकर और 22 व 24 को दिल्ली से चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी के रास्ते चलेगी।