फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Pollution: बढ़ती ठंड के साथ बिगड़ने लगी राजधानी की आबोहवा, 264 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स

Tue, 09 Dec 2025 09:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Air Pollution: बढ़ती ठंड के साथ राजधानी की आबोहवा बिगड़ने लगी है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 264 तक पहुंच गया। आगे पढ़ें और जानें किस क्षेत्र में कितनी जहरीली हुई हवा...
विज्ञापन
काफी बढ़ गया लखनऊ का AQI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती ठंड के साथ लखनऊ की हवा फिर से खराब होनी शुरू हो गई है। सोमवार को तालकटोरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 264 तक पहुंच गया। ऐसी हवा को सेहत के लिए बेहद खराब माना जाता है। अलीगंज, गोमतीनगर और बीबीएयू में भी हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में दर्ज हुई।

विज्ञापन


राजधानी में ठंड और गलन ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम धुंध और कोहरे के साथ्र दोपहर में छिटपुट बादलों की वजह से धूप-छांव का मौसम रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे और धूप-छांव के मौसम से निजात मिलेगी। 

इस बीच सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा। सोमवार को दिन का तापमान बिना बदलाव के 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

लखनऊ की हवा का हाल

  • तालकटोरा- 264 - ऑरेंज- खराब
  • अलीगंज - 243- ऑरेंज- खराब
  • गोमतीनगर- 221 - ऑरेंज- खराब
  • बीबीएयू- 202 - ऑरेंज- खराब
  • लालबाग- 173 - पीला- मध्यम
  • कुकरैल- 150 - पीला- मध्यम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें