फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मंदिर से लौट रहे सिपाही को राजस्थान पुलिस उठा ले गई, 2002 के मामले में वांछित था 25 हजार का इनामी

Sun, 15 Feb 2026 09:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजस्थान की पुलिस टीम ने गोमती नगर विकास खंड इलाके से 25 हजार के इनामी सिपाही को उठा लिया। वह 2002 के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
जांच के लिए पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गोमतीनगर के विकासखंड में रविवार सुबह मंदिर से लौट रहे स्मारक सुरक्षा वाहिनी में तैनात सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को राजस्थान पुलिस उठा ले गई। यह देख लोगों को लगा कि सिपाही का अपहरण हो गया। अखिलेश की पत्नी आराधना ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी। छानबीन में पता चला कि अखिलेश को राजस्थान पुलिस ले गई है।

विज्ञापन


एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि सिपाही अखिलेश त्रिपाठी रविवार सुबह दो बेटों अनमोल और अगन के साथ घर के पास स्थित मंदिर में जल चढ़ाकर पैदल लौट रहे थे। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो में आए पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। वे लोग अखिलेश को जबरन गाड़ी में बैठाकर साथ ले जाने लगे। उनके बेटों व स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवार लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताया।
अखिलेश के बेटों ने मां को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने पति के अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंचे एसीपी और गोमतीनगर पुलिस ने आराधना और आसपास के लोगों से बातचीत की। कुछ देर की छानबीन के बाद पता चला कि अखिलेश को राजस्थान पुलिस ले गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अखिलेश के खिलाफ 2002 में राजस्थान के सवई माधोपुर के गंगापुर सिटी थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू भी जारी है और गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें