फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : ठेकेदार और नातिन को बंधक बनाकर डकैती, पुलिस ने किया खेल, डकैती के मामले को लूट में किया दर्ज

Sun, 08 Oct 2023 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मोतीलाल व नैना ने बताया कि कमरे के भीतर पांच बदमाश आए थे। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा था। यही बात उन्होंने पुलिस को भी बताई। दबी जुबान में पीड़ितों का कहना था कि दुबग्गा पुलिस घटना को चोरी बताती रही।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

पांच बदमाश भीतर घुसे और एक बाहर खड़ा रहा। घर में घुसते ही इनमें से कुछ बदमाशों ने मच्छरदानी लगाकर सो रहे मोतीलाल को दबोच लिया। उन्हें पीटना शुरू कर दिया। एक बदमाश नैना को पकड़े हुए था। वहीं, एक बदमाश ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद घर में रखी साड़ी से दोनों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।


अब तक की जांच के मुताबिक बदमाश करीब पौन घंटे तक घर में रहे। उनके जाने के बाद मोतीलाल व उनकी नातिन नैना बंधक बनी पड़ी रही। मुंह में कपड़ा ठूंसे होने की वजह से वे चीख भी नहीं पा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे किसी तरह से नैना ने हाथ में बंधी साड़ी खोली। फिर उसने मोतीलाल के हाथ-पैरों में बंधी साड़ी खोली। खिड़की के पास जाकर शोर मचाया और घर के बाहर घूम रहे पड़ोसी से मदद मांग कर दरवाजा खुलवाया। करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के जरिए छानबीन की।

विज्ञापन




छह बदमाशों ने की वारदात... डकैती के बजाय लूट में दर्ज की एफआईआर
लखनऊ में दुबग्गा के जेहटा गांव में ठेकेदार के घर पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने एफआईआर में खेल कर दिया। पीड़ित ने वारदात में छह बदमाशों के होने का दावा किया। पर, पुलिस डकैती की बात से इनकार कर मामले को दबाने के प्रयास में जुटी रही। आखिर में डकैती की धारा में एफआईआर करने के बजाय लूट में दर्ज की।

मोतीलाल व नैना ने बताया कि कमरे के भीतर पांच बदमाश आए थे। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा था। यही बात उन्होंने पुलिस को भी बताई। दबी जुबान में पीड़ितों का कहना था कि दुबग्गा पुलिस घटना को चोरी बताती रही। मनमाफिक तहरीर लिखवाई। वह नहीं चाहती थी कि डकैती की बात सामने आए। लेकिन उच्चाधिकारियों तक घटना की जब जानकारी हुई तो लूट की घटना बताई। लूट में ही केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घटना लूट की है।

चार बदमाश थे, बस इसी पर जोर देते रहे अफसर
पुलिस अफसरों का कहना था कि घटना में चार ही बदमाश थे। जबकि पीड़ित छह बदमाश बता रहे थे। लेकिन, पुलिस अफसर चार पर ही जोर दे रहे थे। उसका यही कारण था कि अगर पांच या इससे ज्यादा बदमाश होते हैं तो केस डकैती की धारा में दर्ज किया जाता है। जो बेहद संगीन मामला होता है। इसलिए अफसर खेल करने में जुटे रहे।

दो दिन पहले खटखटाया था दरवाजा....
पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले भी आधी रात को किसी ने दरवाजा खटखटाया था। जब वह बाहर निकले थे तो छह लोग थे। उनसे कुछ पूछा गया, तो वह बात को टालते हुए वहां से चले गए थे। इसके सीसीटीवी फुटेज भी हैं। आशंका है कि ये सभी रेकी करने आए थे। उनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


गांव में घूमता रहा डॉग स्क्वायड
डाॅग स्क्वायड घटनास्थल के बाद गांव की ओर गया था। गांव में ही घूमता रहा था। ऐसे में आशंका ये भी है कि शायद कोई गांव का ही शख्स वारदात में शामिल है। इस पहलू पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें