लखनऊ। नकली नोट की गड्डी देकर लोगों से ठगी करने वाले दो जालसाजों दिल्ली जेजे कॉलोनी निवासी अयान खान और सैफुद्दीन को बृहस्पतिवार देर रात नाका पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली नोट की दो गड्डी और एक मोबाइल फोन मिला है।