फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: पुलिस ने दबोचे सड़क के शराबी, पुलिस कमिश्नरेट के सभी जोन में कार्रवाई, 247 गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

अमर उजाला में छपी खबर के बाद लखनऊ पुलिस ने अभियान चलाते हुए  सड़क पर जाम लड़ाने वाले 247 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई सभी जोन में की गई है।
विज्ञापन
शराब पीने वालों को पकड़ने के साथ कारों की चेकिंग की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम शराब के जाम लड़ाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस हरकत में आई। लखनऊ मंडल के प्रभारी व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की शराब की दुकानों के बाहर ही जाम लड़ाए जाने को लेकर सोमवार को नाराजगी जताने के बाद भी नींद में रहे पुलिस अधिकारियों की लापरवाही को ‘अमर उजाला’ ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।

विज्ञापन


इसके बाद सड़कों पर मुस्तैद दिखी पुलिस ने 247 शराबियों को गिरफ्तार किया। वहीं, करीब इतनी ही संख्या में सड़क पर जाम लड़ा रहे लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने 200 से ज्यादा दुकानों के बाहर हालातों का जायजा लिया।

‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद से पुलिस बुधवार देर शाम से ही सड़कों पर दिखी। सभी जोन में शराब की दुकानों के बाहर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर जाम लड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकान के बाहर पीने वालों को शराब न दी जाए।
विज्ञापन


दुकान के बाहर किसी ने शराब पी तो दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान गोमतीनगर, विभूतिखंड, चौक, ठाकुरगंज समेत अन्य इलाकों में पुलिस टीम ने कार की डिग्गी, बाइक में टंगे थैलों तक को चेक किया। 
विज्ञापन


कहां, कितनी गिरफ्तारियां
जोन -- संख्या
पूर्वी -- 29
दक्षिणी -- 44
पश्चिमी -- 81
उत्तरी -- 64
सेंट्रल -- 29

जारी रहेगी सख्ती
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ सभी जोन में सख्ती की गई है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें