फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप, ट्वीट कर अखिलेश यादव बोले- अब बुलडोजर कहां है

Thu, 25 Aug 2022 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच के एक भाजपा विधायक का वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें वह सीओ को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी को फटकार लगाते विधायक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया है। सीओ की मौजूदगी में पीड़ितों के सामने विधायक ने पैसे लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वायरल हुए वीडियो में भाजपा विधायक कुर्सी पर बैठे हुए हैं और सीओ को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाजपा विधायक सीओ से कहते हैं कि मेरे सामने लोगों से पैसे ले रहे हो कितने गिरे हुए हो आप...?
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के विधायक सरेआम स्वीकार रहे हैं कि उनके राज में थानों में वसूली का धंधा खुलेआम जारी है। अब बुलडोज़र कहां है?
विज्ञापन

 

वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद पुलिस जांच करने पहुंची थी।

घटना के बाद पुलिस पर भाजपा विधायक विधायक नाराज हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें