फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नाम पर झाड़-फूंक करने वाला बाबा गिरफ्तार, 11 रुपये के ताबीज से इलाज का करता था दावा

Sun, 15 Mar 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोरोना की बीमारी को कमाई का जरिया बनाने वाले कथित तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ताबीज और झांड़ फूंक के जरिए तांत्रिक कोरोना भगाने का दावा कर रहा था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि झाड़-फूंक से कोरोना के इलाज का भ्रम फैलाने वाले लखनऊ के डालीगंज हाथी पार्क के सामने हरी टंकी के पास रहने वाले मो. अहमद सिद्दीकी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि झाड़-फूंक व ताबीज से इलाज संभव नहीं है। मो. अहमद सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 

वजीरगंज इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि मो. अहमद ने 11 रुपये में ताबीज से इलाज का दावा करने वाला बकायदा पोस्टर भी अपने घर पर चस्पा कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें