फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली निकले चेन लुटेरे: आसिफ चलाता था बाइक और पीछे बैठी राधा खींच लेती थी गहने, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Fri, 09 Sep 2022 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक पीजीआई बृजेश यादव के मुताबिक, साउथ सिटी रेलवे अंडरपास के पास से बाइक सवार महिला और उसके साथी को रोका गया। बाइक चला रहे युवक की पहचान कानपुर नौबस्ता निवासी मो. आसिफ  और युवती की पहचान सरोजनी नगर के चिल्लावां निवासी राधा के रूप में हुई। दोनों जीजा-साली हैं। 
 
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते जीजा-साली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई पुलिस ने चेन लूट करने वाले आसिफ-राधा (जीजा-साली) को पकड़ लिया है। दोनों ने ही आशियाना में यूपी सहकारी आवास संघ के निदेशक हीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी मिथिलेश की चेन लूटी थी। इसकी फुटेज पुलिस के हाथ लगी थी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पीजीआई बृजेश यादव के मुताबिक, साउथ सिटी रेलवे अंडरपास के पास से बाइक सवार महिला और उसके साथी को रोका गया। बाइक चला रहे युवक की पहचान कानपुर नौबस्ता निवासी मो. आसिफ  और युवती की पहचान सरोजनी नगर के चिल्लावां निवासी राधा के रूप में हुई। दोनों जीजा-साली हैं। 

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मिथिलेश सिंह से हुई वारदात में बाइक का नंबर और फुटेज मिले थे। इसके आधार पर ही आरोपियों को दबोचा गया है। आसिफ ने कुबूला कि वह बाइक चलाता था और राधा चेन लूट करती थी। दोनों ने आठ वारदातों को अंजाम दिया है। लूटे गहनों को राह चलते लोगों को बेच देते थे। इसके लिए राहगीरों को मुसीबत में फंसे होने का झांसा देते थे।
विज्ञापन


पांच साल पहले बाल संरक्षण गृह से हुआ था फरार
पुलिस के मुताबिक, आसिफ 2016 में पारा के बाल संरक्षण गृह से फरार होने के बाद से लूट की वारदात कर रहा था। पारा थाने में आसिफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पारा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें