फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूसरे वनडे में मौसम की मार, खिलाड़ियों को झेलनी होगी भीषण गर्मी; 50 हजार की क्षमता में बिके 15 हजार टिकट

Wed, 17 Jun 2026 01:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

India-Afghanistan match: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आज यहां बेहद गर्मी पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
लखनऊ में मैच आज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले में दोनों टीमों के लिए विपक्षी टीम से ज्यादा चुनौती मौसम बन सकता है। यह मुकाबला केवल क्रिकेट कौशल का नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस और गर्मी से जूझने की क्षमता का भी इम्तिहान होगा। मौसम साफ रहने के कारण पूरे 100 ओवर का खेल होने की उम्मीद है, लेकिन 40 डिग्री से अधिक तापमान खिलाड़ियों की रणनीति, गेंदबाजों के स्पैल और कप्तानों के फैसलों पर सीधा असर डाल सकता है। लखनऊ की भीषण गर्मी इस मुकाबले में एक अदृश्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन


मुकाबले को लेकर उत्साह कम
इकाना स्टेडियम में बुधवार को होने वाले मैच को लेकर प्रशंसकों में उत्साह कम है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 50 हजार दर्शकों की कुल क्षमता वाले स्टेडियम के लिए अभी तक महज 15 हजार टिकटें बिकी हैं। ऐसे में बुधवार को होने वाले मुकाबले में अगर आधा स्टेडियम खाली रहता है तो हैरत नहीं होगी। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच पूरी सीरीज के दौरान दर्शकों को टोटा रहा है। ऐसे में इकाना में भी कुछ ऐसे ही दृश्य दिखाई पड़ेंगे।

एसपी सिंह और विकास पांडेय को अहम जिम्मेदारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को होने वाले आगामी एकदिवसीय मुकाबले के लिए आधिकारिक स्कोरर्स की सूची जारी कर दी गई है। लखनऊ के अनुभवी स्कोरर और क्रिकेट एसो. लखनऊ के संयुक्त सचिव एसपी सिंह और विकास पांडेय इस मुकाबले में आधिकारिक स्कोरर की भूमिका निभाएंगे। साथ ही कानपुर से रामजी तिवारी, एपी सिंह और प्रयागराज से अखिलेश त्रिपाठी को भी इस महत्वपूर्ण मैच के लिए स्कोरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अजेय बढ़त लेने उतरेगी टीम 

 पहले मुकाबले में प्रभावशाली जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया एक और जीत के साथ वनडे सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले में सबकी नजर दिग्गज रोहित शर्मा पर रहेगी। चोटिल विराट कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सीरीज में वह टीम इंडिया के सबसे बड़े चेहरे होंगे। सीरीज में रोहित का प्रदर्शन अगले साल अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने का आधार बनेगा। इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मंगलवार को दोनों टीमों ने कड़ा अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पिछले मुकाबलों को आधार माने तो अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला कर सकती है।

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल के अलावा टी-20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा नवप्रवेशी तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और स्पिनर हर्ष दुबे से पहले वनडे की तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को अपनी उपयोगिता सिद्ध करनी होगी। अफगानिस्तान टीम की बात की जाए तो पहले मुकाबले के शतकवीर विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम के दूसरे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान अगर बड़ा स्कोर बना सके और अफगानिस्तान की टीम मजबूत शुरुआत कर सकती है। कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी टिककर बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं, जबकि स्टार स्पिनर राशिद खान इकाना स्टेडियम की पिच का फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाजों के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा 41 वर्षीय मोहम्मद नबी का अनुभव टीम के काम आ सकता है।

कुलदीप को मिल सकता है मौका
कुलदीप की हाल की फॉर्म अच्छी नहीं रही है लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अपने घरेलू मैदान में मौका दिया जा सकता है क्योंकि वह बीच के ओवरों में खेल पर नियंत्रण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। बाएं हाथ का यह स्पिनर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रंखला में नियमित रूप से खेला, लेकिन उसके बाद से उनके फॉर्म में गिरावट आई है। कुलदीप आईपीएल में भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां वे लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें