फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विमान में आई तकनीकी खराबी, ढाई घंटे बाद रवाना हुआ दिल्ली, रनवे पर पहुंच चुकी थी फ्लाइट

Tue, 26 May 2026 09:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विमान रनवे पर पहुंच चुका था, तभी पायलट को अचानक तकनीकी समस्या का संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना एटीसी को दी। विमान में तकनीकी खराबी आने की जानकारी हुई तो यात्री घबरा गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार रात रनवे पर पहुंचते ही अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण यह समय पर उड़ान नहीं भर सका। इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर खराबी दूर की, तब जाकर ढाई घंटे बाद विमान रवाना हुआ।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1877) सोमवार रात 8:25 बजे तय समय पर टेकऑफ के लिए जा रही थी। विमान रनवे पर पहुंच चुका था, तभी पायलट को अचानक तकनीकी समस्या का संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना एटीसी को दी। बाद में विमान को टैक्सी-वे पर लाया गया। विमान में तकनीकी खराबी आने की जानकारी हुई तो यात्री घबरा गए।

ये भी पढ़ें - बकरीद का अवकाश 28 मई को, नमाज के चलते बड़े पैमाने पर बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश को जल्द मिल सकता है स्थायी डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चयन प्रक्रिया हुई पूरी; भेजे जाएंगे तीन नाम


आननफानन इंजीनियरों की टीम को गड़बड़ी दूर करने के लिए लगाया गया। इस दौरान 127 यात्री और छह क्रू मेंबर विमान के अंदर ही बैठे रहे। काफी देर बाद खराबी को दूर किया जा सका। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को ढाई घंटे की देरी से रात 11:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें